उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

476 मरीजों को मिली निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

लखनऊ : कैंट विधानसभा स्थित बाबू कुंज बिहारी वार्ड गीतापल्ली के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बतौर अतिथि लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने फीता काट कर शिविर का शुभारभ किया ।

स्वास्थ्य शिविर शुभारंभ के अवसर पर आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार रक्षामंत्री एवम लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है शिविर में 476 मरीजों का रजिस्ट्रेशन करके निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं चेकअप करके नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा एवम पदाधिकारी और शिविर का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में क्षेत्रीवासी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button