उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

3000 से अधिक पैक्स इकाईयों में कम्प्यूटरीकरण का कार्य प्रगति के अंतिम चरण में : जे.पी.एस. राठौर

पैक्स इकाईयों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आयेगी और किसानों को ऋण आदि लेने में सरलता होगी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर ने अपने विधानसभा स्थित कार्यालय में पैक्स में कम्प्यूटरीकरण कार्य की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 7500 पैक्स इकाइयों में कम्प्यूटरीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिनमें 3000 से अधिक पैक्स में कम्प्यूटरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। शेष 4500 पैक्स में भी कम्प्यूटरीकरण का कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर किया जायेगा।  मुख्यमंत्री जी का भी इस पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूरा हो जाने से पैक्स इकाईयों की कार्य प्रणाली में पारदर्शिता आयेगी और किसानों को ऋण आदि लेने में सरलता होगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही संबंधितों की जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

श्री राठौर ने बताया कि इस कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत उ0प्र0 सहकारी ग्राम विकास लि0 की कुल 323 शाखाओं, 18 क्षेत्रीय कार्यालय एवं मुख्यालय सहित कुल 342 इकाईयों को कम्प्यूटरीकृत किया जायेगा। योजना की कुल लागत का 75 प्रतिशत राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा 40ः60 के अनुपात में वहन किया जायेगा एवं शेष 25 प्रतिशत बैंक द्वारा स्वयं वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारिता मंत्रालय ’’सहकार से समृद्धि’’ के विजन को साकार करने और करोड़ों किसानों को समृद्ध बनाने के प्रति कटिबद्ध है। इस दिशा में प्रदेश के कृषि और ग्रामीण विकास बैकों और सहकारी समितियों के पंजीयक कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उठाए गए कई महत्वपूर्ण कदमों से एक है।
सहकारिता मंत्री ने बताया कि कल नई दिल्ली मेें केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा 225 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से कृषि और ग्राम विकास बैकों और सहकारी समितियों के पंजीयक कार्यालयों का कम्प्यूटरीकरण परियोजना का शुभारम्भ किया गया। यह कार्यक्रम सहकारिता मंत्रालय द्वारा, राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (एनसीडीसी) के सहयोग से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार एलडीबी में भी कम्प्यूटरीकरण कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है और शीघ्र ही कम्प्यूटरीकरण का कार्य पूरा करा लिया जायेगा। इससे बैकों की कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी और किसानों एवं अन्य व्यवसायियों को सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कम्प्यूटरीकरण का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए, जिससे किसानों को लाभान्वित किया जा सके।
इस अवसर पर एमडी यूपीसीबी आर.के. कुलश्रेष्ठ, एमडी एलडीबी शशिरंजन कुमार राव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button