उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के सेवानिवृत्त हुए फ़िल्म वितरण अधिकारी

लखनऊ : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के सेवानिवृत्त हुए फ़िल्म वितरण अधिकारी महेंद्र कुमार पांडेय, संवीक्षक लल्लू राम तथा मददगार अनिल शर्मा को बुधवार को सूचना निदेशालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।
इस अवसर पर उप निदेशक प्रभात शुक्ल व ललित मोहन, सहायक निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह एवं सतीश चन्द्र भारती, मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



