उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली भाजपा सांसदों ने देश की राजधानी के विकास कार्यों को नजरअंदाज करके केवल सांप्रदायिक राजनीतिक कार्ड खेला : अरविंदर सिंह लवली

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अरविंदर सिंह लवली ने 3 फरवरी को गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों के संबंध में आज गांधी नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली।

श्री लवली ने कार्यकर्ताओं का आव्हान करते हुए कहा कि भारी संख्या में पहुचे क्योंकि लोकसभा चुनाव से पूर्व इस महत्वपूर्ण रैली को कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को  संबोधित करेंगे।

बैठक में अरविन्दर सिंह लवली के साथ निगम पार्षद हाजी समीर मंसूरी, पूर्व पार्षद सुरेंद्र प्रकाश शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर वरयाम कौर, अनुज आत्रेय, डॉ परवेज़ मियां, नीरज शर्मा, संजय शर्मा, इशरत खान मामू, अमित सूद, रिंकू जैन, विजय गिलोत्रा और गोल्डी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

श्री अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा। यह बैठक आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर महत्वपूर्ण है क्योंकि राजधानी में भाजपा के सातों सांसदों ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली के विकास कार्यों को नजरअंदाज करके केवल सांप्रदायिक राजनीतिक कार्ड खेला है तथा दिल्ली जनता इनसे पूरी तरह से निराश है क्योंकि इन्होंने दिल्ली के लोगों के हितों और विकास के लिए कुछ भी नहीं किया।

श्री अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि गीता कॉलोनी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन की बहुत महत्वपूर्ण होगा क्यूकी  कार्यकर्ता सम्मेलन को गीता कॉलोनी जैसे ऐतिहासिक खुले मैदान में आयोजित करने का मुख्य कारण स्थानीय निवासियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकारों ने हमेशा दिल्ली के विकास और प्रगति के लिए जैसा काम किया है वैसा कोई दूसरी पार्टी ने अभी तक नही किया है। भाजपा ने लगभग पूरी दिल्ली और दिल्ली के लोगों का जीवन में सुधार लाने की कोई योजना नहीं बना कर केवल गुमराह करने का काम किया है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button