उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली

वोट की चोट से चुनाव में अपनी समस्याओं पर करें प्रहार: संजय गुप्ता

लखनऊ : मतदाता दिवस” के अवसर पर “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के बैनर तले व्यापारियों ने प्रत्येक चुनाव में अनिवार्य मतदान की शपथ ली ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई शपथ ग्रहण कार्यक्रम कार्यक्रम हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास आयोजित हुआ.

इस अवसर पर बोलते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा लोकतंत्र में जनता के पास वोट का अधिकार सबसे बड़ा हथियार है मताधिकार के हथियार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए उन्होंने कहा व्यापारियों को चुनाव में जाति धर्म में ना बटते हुए व्यापारी बनकर वोट देना होगा अपने आप को मजबूत “व्यापारी वोट बैंक” के रूप में स्थापित करना होगा तभी व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और सरकारे आसानी से व्यापारियों की बात सुनेंगी.
उन्होंने कहा जो लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं करते, उन्हें सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने कहा हमें स्वयं तथा अपने परिजनों एवं परिचितो को अनिवार्य मतदान हेतु जागरूक करना होगा.


संजय गुप्ता ने कहा कि चुनाव में व्यापारी अपने परिजनों के साथ वोटों का प्रयोग कर मजबूत व्यापारी वोट बैंक के रूप में दिखें उन्होंने कहा राजनीतिक दल एवं सत्ता पर बैठे हुए लोग केवल वोटों की भाषा समझते हैं अतः नागरिकों को इस भाषा का प्रयोग अच्छे तरीके से करना आना चाहिए.

शपथ कार्यक्रम में नगर महामंत्री अमित अग्रवाल, नगर महामंत्री संजीव जैन, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद आदिल, उपाध्यक्ष हिमांशु रस्तोगी, अरविंद श्रीवास्तव ,ट्रांस गोमती वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश अवस्थी ,अजय जायसवाल ,अनुराग चौरसिया, जितेंद्र नकरा, इकबाल, ट्रांस गोमती महिला ईकाई अध्यक्ष अंजलि मोर्या, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती रितु सिंह ,देवेंद्र भटेजा ,प्रदीप भटेजा , जयप्रकाश, मोहसिन, रामकृष्ण शर्मा ,गोपाल कृष्ण शर्मा ,सलीम अहमद, सेवकराम, नरेश भाई , मुंशी पुलिया अध्यक्ष दीपक चौहान ,आशीष शर्मा ,चंदर नगर अध्यक्ष मनमोहन सिंह मोनी, प्रिंस कॉन्प्लेक्स के अध्यक्ष मोहम्मद हलीम, कोषाध्यक्ष रवि, लवलेन मार्केट के कोषाध्यक्ष मोहम्मद गौस अहमद आदि व्यापारी शामिल थे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button