उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं के कंधे पर देश की बड़ी जिम्मेदारी : नीरज सिंह

लखनऊ : भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में नमो मतदाता सम्मेलन का आयोजन लखनऊ के सभी विधानसभा स्तर पर किया गया.जिसमें प्रत्येक विधानसभा में दो स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में नव मतदाता को प्रधानमंत्री जी द्वारा लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से जोड़ा गया। मीडिया प्रभारी अभय उपाध्याय ने बताया कि यह सम्मेलन भारत के लगभग 5000 स्थानों पर किया जा रहा है जिसमें लाखों की संख्या में पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया गया ।

इसी क्रम में लखनऊ के सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज सिटी कॉन्वेंट कॉलेज राजाजीपुरम सुभाष गर्ल्स कॉलेज पुरनिया चौराहा खुन-खुन जी गर्ल्स कॉलेज केकेसी डिग्री कॉलेज डीएवी कॉलेज क्राइस्ट चर्च कॉलेज हजरतगंज जुबली गर्ल्स डिग्री कॉलेज सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर महामना कॉलेज इंदिरा नगर में सम्मेलन आयोजित किया गया।

कैंट विधानसभा के KKC कॉलेज चारबाग के मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने कहा युवा युग का वाहक होता है अर्थात लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं के कंधे पर देश की बड़ी जिम्मेदारी है। भारत युवाओं की सर्वाधिक आबादी वाला देश है इस दृष्टि से युवाओं की भूमिका आगामी चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है अगर बात करें 2014 के चुनाव की तो उस चुनाव में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और परिणाम स्वरुप देश में मोदी युग का प्रारंभ हुआ और प्रचंड बहुमत की सरकार भारत में बनी।

यह क्रम अभी तक जारी है और आगे भी लंबे समय तक रहने वाला है। उत्तर विधानसभा खुन खुन गर्ल्स कॉलेज के मुख्य अतिथि लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने अपने भाषण में कहा मोदी जी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक विकास को मजबूती मिली है और बुनियादी ढाँचा और अधिक सुदृढ़ हुआ है जिसका परिणाम यह है कि अब बेरोजगारी दर भारत के निचले स्तर पर है । मोदी जी ने सदैव युवाओं को नए रोजगार सृजनकर्ता के रूप में बनाने का काम किया है।मोदी जी के नेतृत्व में ट्रिपल इंजन वाली सरकार के माध्यम से लखनऊ के युवाओं के जीवन में भी आमूलचूल परिवर्तन आया है जिसके कारण लखनऊ शहर का युवा मोदी जी के प्रति व राष्ट्र के प्रति दृण संकल्पित है और आगामी 2024 के चुनाव में उनका यह संकल्प आपको वोट के रूप में तब्दील होते हुए दिखाई देगा।

उत्तर विधानसभा सुभाष डिग्री कॉलेज में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के 806 जगह पर किया जा रहा है जिसमें 18 से 24 वर्ष तक के आयु वाले हजारों की संख्या में युवाओं को कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। युवा भारत का भाग्य विधाता है प्रधानमंत्री जी के 2047 के लक्ष्य को पूरा करने में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है। वहीं पश्चिम विधानसभा मे सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा एक युवा का स्वरूप कुछ इस तरह होना चाहिए कि जिसके सिर पर बर्फ मुंह में शक्कर सीने में आग और पांव में चक्कर होना चाहिए अर्थात दिमाग हमेशा ठंडा मुंह से मीठी वाणी सीने में कुछ कर गुजरने का जुनून और पैरों से चरैवेति चरैवेति की भावना होनी चाहिए भारत युवाओं की सर्वाधिक आबादी वाला देश है इस दृष्टि से युवाओं की भूमिका आगामी चुनाव में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है।

युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र ने बताया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी राज्यसभा सांसद बृजलाल लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल पूर्व मंत्री स्वाति सिंह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनऊ प्रभारी त्रयंबक त्रिपाठी भाजपा नेता रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के प्रभारी के रूप में उत्तर विधानसभा से अमित त्रिपाठी कैंट विधानसभा से संजय शुक्ला मध्य विधानसभा से सचिन सोनकर पूर्व विधानसभा से आशुतोष तिवारी पश्चिम विधानसभा से अभिषेक गुप्ता के साथ-साथ कार्यक्रम संयोजक के रूप में हर्ष शुक्ला अतुल सिंह सहसंयोजक अभय उपाध्याय रत्नेश मिश्रा विमल सिंह चेतन तिवारी अविनाश यादव अभय सिंह कुणाल शुक्ला सौरभ तिवारी ने कुशल संचालन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button