राजभर सेवा समिति ने गरीब असहायों में कंबल वितरण किया

गाजीपुर। जखनियां तहसील अन्तर्गत राजभर सहयोग सेवा समिति प्रयागराज द्वारा दस वर्षों से लगातार गरीब, विधवा, विकलांग, बुजुर्ग, असहाय लोगों में कम्बल व गरीब छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में कापी किताब व कलम वितरण करती आ रही है।

इस वर्ष भी यह कार्य किया,
इस वर्ष यह कार्य संजय संघर्षी पुत्र गामा सिंह यादव व माता लालमुनी देवी द्वारा 31 दिसंबर 2023 दिन रविवार ,समय 11बजे दोपहर को पाण्डव निवास, ग्राम धीरजोत,जखनियां गाजीपुर उत्तर प्रदेश में किया गया।इस आयोजन में आये हुए अतिथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि – डॉ. रमाकांत राजभर, सूबेदार रामनारायण राय(रिटायर्ड)-राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजभर सहयोग सेवा समिति प्रयागराज, संजय संघर्षी- मुख्य आयोजक, p
हेमन्त राजभर-प्रदेश अध्यक्ष, शमीम अंसारी, अनिल कुमार सिंह, गामा सिंह यादव, गंभीर यादव, सुभाष चंद्र राय, अनिल सिंह व लालमुनी देवी व गांव की सम्मानित जनता की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।




