उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

22 जनवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन के लिए आवाहन की शुरुआत घोड़ी गांव से की

ग्रेटर नोएडा : 22 जनवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध होने वाले प्रदर्शन के लिए अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर इकाई ने गांव-गांव पंचायत कर लोगो से आवाहन करने की शुरुआत रविवार को घोड़ी गांव से की. घोड़ी गांव के ऐतिहासिक मंदिर के प्रांगण में बड़ी संख्या में किसान सभा के लोग व ग्रामीण एकत्रित हुए।

पंचायत की अध्यक्षता प्रधान तेजपाल रावल ने व संचालन किसान सभा के जिला सचिव निशांत रावल ने किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला महासचिव जगबीर नंबरदार ने कहा कि यदि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 21 जनवरी तक किसानो के 10% प्लॉट को शासन से मंजूर नहीं कराता है तो 22 जनवरी से क्षेत्र के किसान पुनः अपने धरने को उसी स्थान पर अनिश्चित काल के लिए शुरू कर देंगे.

उन्होंने बताया कि आंदोलन की तैयारी के लिए हमने गांव-गांव जाकर पंचायत कर लोगों से अपील करने के कार्यक्रम शुरू कर दिये है,गांव-गांव पंचायत के कार्यक्रम की शुरुआत आज घोड़ी गांव से की गई है घोड़ी गांव से पूर्व में भी आंदोलन को सहयोग व समर्थन मिलता रहा है और आज भी घोड़ी गांव ने हमें आश्वस्त किया है कि गांव हर तरह से किसान सभा के साथ है और आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष भाग लेंगे।

किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने बताया कि किसान सभा की सदस्यता 1 जनवरी से विधिवत रूप से शुरू हो जाएगी 2024 के लिए किसान सभा के सदस्यता गांव गांव जाकर की जाएगी व गांव में गांव कमेटियों का गठन किया जाएगा हम अपने संगठन के विस्तार के लिए गांव में पंचायत कर सदस्यता कैंप लगाएंगे और गांव कमेटियों का गठन कर अपने संगठन को मजबूत करेंगे, गांव कमेटियों का गठन व सदस्यता का कार्यक्रम जनवरी माह में पूर्ण कर लिया जाएगा, हमारे संगठन की ताकत गांव कमेटीया ही है जिन में सदस्य के रूप में महिला व पुरुष, नौजवान व बुजुर्ग, सभी को शामिल कर एक मजबूत कमेटी का गठन किया जाता है।

किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष अजब सिंह नेताजी ने बताया कि किसानों को टोल की समस्या बहुत आती है क्योंकि किसान यहां के मूल निवासी हैं और उनको यहां के टोल नाको पर आवागमन की छूट मिलनी चाहिए परंतु स्थानीय किसानों को भी टोल को लेकर परेशान किया जाता है हमारे किसान सभा ने बीड़ा उठाया है की क्षेत्र के सभी टोल पर किसानों को छूट मिलेगी इसी कड़ी में आगामी 10 जनवरी को जेवर टोल पर किसानों के फ्री प्रवेश के लिए धरना प्रदर्शन किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष व युवा भाग लेंगे और हर सूरत में किसानों का प्रवेश फ्री कराया जाएगा।
आज के धरने में मुख्य रूप से भोजराज रावल सुधीर भाटी एडवोकेट निरंकार प्रधान विनोद सरपंच सतीश यादव सुरेंद्र यादव सुरेंद्र पंडित केशव पंडित दुष्यंत प्रजापति हितेश शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या में किसानों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button