उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राहुल गाँधी की भारत न्याय यात्रा की घोषणा से डरी भाजपा फ़र्ज़ी सर्वे चलवा रही है : शाहनवाज़ आलम

2024 में इंडिया गठबंधन सरकार बनायेगा

शाहजहाँपुर । राहुल गाँधी की मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की घोषणा के बाद भाजपा अपने समर्थक मीडिया से फ़र्ज़ी ओपिनियन सर्वे करवाकर विपक्षी वोटरों को गुमराह करने की नाकाम कोशिश कर रही है। देश 2024 में अंबानी और अदानी की सरकार से मुक्ति पाने और इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने का संकल्प कर चुकी है।

ये बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 128 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि हाल में हुए पांच राज्यों का चुनाव भाजपा मोदी जी के चेहरे पर लड़ी जबकि कांग्रेस प्रदेश के नेताओं के चेहरे पर चुनाव में उतरी थी। बावजूद इसके कांग्रेस को भाजपा से दस लाख वोट ज़्यादा मिले। इसीतरह 2019 में कांग्रेस को साढ़े 19 प्रतिशत वोट मिले थे जो लोकसभा चुनाव से 4 महीने पहले 40 प्रतिशत यानी दुगना हो गया है। भाजपा इसी से डरी हुई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गाँधी द्वारा मणिपुर से मुंबई तक की साढ़े 6 हज़ार किलोमीटर लम्बी यात्रा की घोषणा से घबराई भाजपा अपनी वित्तपोषित मीडिया से झूठे सर्वे रिपोर्ट जारी करवा कर सरकार विरोधी वोटरों को कंफ्यूज करने की नाकाम कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनवाने का मन जनता बना चुकी है इसलिए भाजपा द्वारा लोगों को गुमराह करने की कोई भी साज़िश सफल नहीं होगी।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और इसमें अभी उत्तर प्रदेश की अन्य पार्टियां भी शामिल होंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button