उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन रेक का किया निरीक्षण

वंदे भारत के बाद पुश-पुल तकनीक पर आधारित अमृत भारत ट्रेन लॉन्चिंग ( संचालन) के लिए तैयार

नई दिल्ली. रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत ट्रेन रेक का निरीक्षण किया।  वैष्णव ने यात्रा करने वाले लोगों के लिए अधिकतम सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नवनिर्मित अमृत भारत ट्रेनों में इस्तेमाल की गई आधुनिक और उन्नत तकनीक की सराहना की। अमृत भारत ट्रेन पुश-पुल तकनीक पर आधारित है और नए भारत की यह नई ट्रेन बन कर तैयार हो चुकी हैं। अमृत भारत ट्रेन लॉन्चिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।

इस अवसर पर श्री वैष्णव ने कहा कि इसमें दो लोकोमोटिव (एक आगे और एक पीछे की ओर) लगे हैं। रेलवे ने उन रेल यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को और बेहतर, तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाने की कोशिश की है जो नॉन एसी कोच का इस्तेमाल करते है। अमृत भारत ट्रेन, रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को नॉन एसी कोच/ ट्रेन में बिल्कुल अलग और अद्भुत यात्रा अनुभव प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल्द ही अमृत ​​भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। जिसके बाद यात्री नए भारत की नई अमृत भारत यात्रा में नया अनुभव प्रदान करने वाली ट्रेन की उन्नत सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

अमृत भारत ट्रेन में रेलवे द्वारा आधुनिक और उन्नत तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
अमृत ​​भारत ट्रेन देश के आम आदमी के लिए पुश पुल ट्रेन है। नई ट्रेन में “पुश-पुल” ऑपरेशन के लिए प्रत्येक छोर पर एक लोकोमोटिव लगाया गया है। लोकोमोटिव इस ट्रेन को आम ट्रेन के मुकाबले ज्यादा गति के साथ गंतव्य तक पहुंचने में सहायता प्रदान करती है। जिसके परिणामस्वरूप यात्रा के समय में आश्चर्यजनक रूप से कमी दर्ज होने की संभावना है। यह ट्रेन अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति हासिल करने की क्षमता रखती है।

भारतीय रेलवे की नई ट्रेन अमृत भारत में आम आदमी की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अन्य नई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

इस नॉन ए.सी. ट्रेन में बाईस डिब्बे होंगे जिनमें 12 द्वितीय श्रेणी 3-टियर स्लीपर क्लास, 08 सामान्य द्वितीय श्रेणी डिब्बे और दो गार्ड डिब्बे होंगे। एक गार्ड डिब्बे में महिलाओं और दूसरे गार्ड डिब्बे में दिव्यांग यात्रियों के लिए जगह दी गई है। अमृत भारत ट्रेन में यात्रियों की यात्रा को और भी ज्यादा सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ निम्न महत्वपूर्ण विशेषताएं प्रदान की गई हैं:

∙ पुश पुल कॉन्फ़िगरेशन (केंद्रित पावर ट्रेन सेट) के साथ दोनों सिरों पर वायुगतिकीय रूप से डिज़ाइन किए गए WAPS लोकोमोटिव।

∙ झटका मुक्त अर्ध-स्थायी कप्लर्स। यात्री अब झटका मुक्त यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
∙ अधिकतम अनुमेय गति 130 किमी प्रति घंटा (गति क्षमता)

∙ ट्रेन के दोनों सिरों पर लोको के साथ पुश पुल ऑपरेशन के लिए अंतिम दीवारों पर नियंत्रण कप्लर्स।

∙ फोल्डेबल स्नैक टेबल के साथ बेहतर डिजाइन लाइट।

∙ पूरी तरह से सीलबंद गैंगवे।

∙ उपयुक्त होल्डर और फोल्डेबल बोतल होल्डर के साथ मोबाइल चार्जर।

∙ बेहतर रंग सम्मिश्रण के साथ सौंदर्यपूर्ण रूप से मनभावन और एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई सीटें और बर्थ।

∙ बेहतर सामान रैक।

∙ जीरो डिस्चार्ज (एफआरपी) मॉड्यूलर शौचालय।

∙ शौचालयों और विद्युत कक्षों में एयरोसोल आधारित अग्नि शमन प्रणाली।

∙ रेडियम रोशनी फर्श पट्टी।

∙ कम यात्रा समय के लिए तेज़ त्वरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button