उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राहुल गाँधी के पीएम बनते ही भारत वैश्विक राजनीति को नई दिशा देगा : शाहनवाज़ आलम

राहुल गाँधी के अमरीका दौरे पर स्पीक अप # 99 में बोले कांग्रेस नेता

कानपुर । राहुल गाँधी के अमरीका में दिये गए भाषणों ने उन्हें भविष्य का वैश्विक नेता साबित किया है। कभी यही दर्जा नेहरू और इंदिरा गाँधी का विश्व की राजनीति में था। यह गौरव 2024 में उनके पीएम बनते ही भारत फिर हासिल करेगा। यह बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने साप्ताहिक स्पीक अप कार्यक्रम की 99 वीं कड़ी में कहीं।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि राहुल गाँधी जी का अमरीका में कहना कि भारत उसके सभी राज्यों के लोगों की संस्कृति, भाषा और इतिहास के बीच संवाद है और इस संवाद में सबको ईमानदारी से सुना जाना सबसे ज़रूरी है, भारतीय लोकतंत्र की उनकी गहरी समझ को दिखाता है। देश को यही दृष्टि एकजुट और अखंड रख सकती है। उनका यह कहना कि किसी भी भाषा, इतिहास और संस्कृति पर हमला देश और संविधान पर हमला है, साबित करता है कि उनके नेतृत्व में ही देश अपनी एकजुटता बनाए रख सकता है।

जिस तरह राहुल गाँधी ने अल्पसंख्यक वर्गों की मौजूदा स्थिति और जातिगत जनगणना के महत्व पर ज़ोर दिया वो सभी वंचित तबकों के अधिकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उनके इस बयान से देश का वंचित तबका आश्वस्त हुआ है।

शाहनवाज़ आलम ने कहा कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही जातिगत जन गणना की रिपोर्ट लाकर आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी दी जाएगी जिसके लिए आरक्षण पर लगी सीमा भी हटाई जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button