उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह में सम्मानित होंगे प्रतियोगिताओं में विजयी स्काउट्स-गाइड्स

लखनऊ : उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड जनपद लखनऊ द्वारा 05 जून, 2023 को हनुमान प्रसाद रस्तोगी गल्र्स इण्टर कालेज, सुभाष मार्ग, लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 11.00 बजे से होगा। जिसमें प्रतियोगिताओं में विजयी स्काउट्स और गाइड्स को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला सचिव अनिल शर्मा ने बताया की प्रातः 8:30 बजे से विभिन्न विद्यालयों के स्काउट्स और गाइड्स के बीच पर्यावरण पर पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी।
इस अवसर पर उ.प्र. भारत स्काउट और गाइड के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा. आर.पी. मिश्र, उप. शिक्षा निदेशक ओम प्रकाश मिश्र, अध्यक्ष एवं जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, उपाध्यक्ष एवं पायनियर माण्टेसरी इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह, एएसओसी पूनम सन्धू, डीसी (स्काउट) एसडी यादव, डीसी गाइड) संगीता अग्रवाल, सहायक जिला कमिश्नर व प्रधानाचार्या अपर्णा त्रिपाठी, संयुक्त सचिव डा. मीता श्रीवास्तव, सहायक सचिव इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, डीओसी (गाइड) मधु पाण्डेय, डीओसी (स्काउट) डा. महेन्द्र कुमार तिवारी, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (स्काउट) संतोष कुमार सिंह, जिला प्रशिक्षण कमिश्नर (गाइड) रीता मौर्या व जिला संस्था के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थिति रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button