भाजयुमो लखनऊ महानगर की बैठक में आगामी गतिविधियों पर हुई चर्चा

लखनऊ : भारतीय जनता युवा मोर्चा लखनऊ महानगर अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा लखनऊ महानगर कार्यसमिति बैठक नीलमाथा के एसटीआर होटल में आयोजित हुई।

बैठक का संचालन महामंत्री अमित त्रिपाठी एवं अभिषेक गुप्ता ने किया व बैठक दो सत्रों में की गई जिसमें प्रथम सत्र में युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने 31 मई से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान की विस्तृत चर्चा की.

उन्होंने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा 31 मई से 30 जून तक बृहद लाभार्थी संवाद अभियान चलाएगा, वही 6 जून से 12 जून नव मतदाता सम्मेलन एवं 14 जून से 21 जून मंडल बाइक रैली व अंत में 25 जून को ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अभियान पूरे प्रदेशभर में युवा मोर्चा के माध्यम से मनाया जाएगा।

वहीं द्वितीय सत्र भाजपा महानगर अध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा का मुख्य स्तंभ है भाजपा का आधार युवा मोर्चा है।

नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने एवं मुख्य भूमिका में लाने का कार्य युवा मोर्चा के माध्यम से किया जाता है। लखनऊ महानगर के स्थानीय निकाय चुनाव में युवा मोर्चा एवं सभी मोर्चों के सामूहिक सहयोग से लखनऊ में ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई है।

बैठक में मुख्य रूप से महानगर उपाध्यक्ष संजय शुक्ला सौरभ तिवारी वैभव सिंह और शुक्ला मंत्री अतुल सिंह अभिषेक श्रीवास्तव आशुतोष तिवारी सचिन सोनकर सोशल मीडिया प्रभारी सचिन मिश्रा नगर कार्यसमिति श्रद्धा श्रीवास्तव चेतन तिवारी आनंद तिवारी जीवन शुक्ला खुखरी विराज दीक्षित मंडल अध्यक्ष सौरभ चौहान रोहित सिंह विमल सिंह रत्नेश मिश्रा शुभम सिंघल विकास मिश्रा मंगल झा एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



