उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता हुई 

नई दिल्ली : एनसीसी एलुमनी क्लब और वीरता युवा शक्ति संगठन द्वारा 7 दिल्ली बटालियन के दिल्ली कैंट में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सर्वश्रेष्ठ कैडेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राम लाल आनंद कॉलेज के कैडेट योगेश कटारिया जहां विजेता रहे तो वही आरएसडी कॉलेज के कैडेट देवाशीष उपविजेता रहे।

छात्रा के कैडेटों में भारती कॉलेज की नंशदा श्रीवास्तव जहां विजेता क्रेडिट बनी तो वही लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रियल सूद उप विजेता बनी। इस मौके पर 7 दिल्ली बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल ओपी राय एनसीसी एलुमनी क्लब के अध्यक्ष गिरीश निशाना, वीरता युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष सीताराम संस्कृति मंत्रालय के जितेंद्र, समाजसेवी जितेंद्र गुप्ता, सपना और सुनैना मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button