उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी ने ‘राष्ट्रीय गुरमति अध्ययन संस्थान एवं संगीत अकादमी’ के नए भवन का शिलान्यास किया

40 हजार वर्ग फीट में बनेगी नई इमारत, संस्थान में सिख प्रचारक व कीर्तनीय तैयार किए जाएंगे: कालका, काहलों

नई दिल्ली : दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा माता सुंदरी जी परिसर में स्थित राष्ट्रीय गुरमति अध्ययन संस्थान एवं संगीत अकादमी के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर अरदास के पश्चात सेवा शुरु की गई।

मीडिया से बातचीत करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका व महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने बताया कि इस नए भवन की कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले निभा रहे हैं। यह नई इमारत 40 हजार वर्गफीट में बनेगी। भवन का स्वरूप प्राचीन धरोहर के अनुरूप होगा।


सरदार कालका और सरदार काहलों ने यह भी बताया कि सिख प्रचारकों को यहां प्रशिक्षित किया जाएगा, जिनके रहने व खाने की व्यवस्था दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी करेगी। इसके लिए पंजाब की एक बड़ी यूनिवर्सिटी के साथ टाई-अप किया जा रहा है जिसके चलते यह प्रचारक बकायदा डिग्री होल्डर तैयार होंगे। एक बैच में करीब 100 प्रचारक तैयार किए जाएंगे। नए भवन में जहां कक्षाओं की व्यवस्था होगी, वहीं एक अच्छा ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा, जिसमें सेमिनार आयोजित किए जा सकेंगे।


उन्होंने कहा कि संगीत अकादमी कीर्तन का प्रशिक्षण देगी। इसके लिए दिल्ली की वह सिख महिलाएं व बच्चे जो कीर्तन सीखना चाहते हैं उन्हें लाने और ले जाने की व्यवस्था दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी करेगी ताकि दिल्ली में उच्च स्तर के कीर्तनीय जत्थे तैयार किए जा सकें। गुरमत की शिक्षा प्राप्त करने से सिख धर्म का बेहतर प्रचार-प्रसार संभव हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button