उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मतदाताओं ने भाजपा महापौर प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्प माला से किया स्वागत

भाजपा को अपना जन समर्थन देने का वादा 

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने बृहस्पतिवार को जनसंपर्क की शुरुआत पश्चिम विधानसभा हैदरगंज द्वितीय वार्ड में स्थित प्राचीन बुद्धेश्वर महादेव मंदिर से की। मंदिर में पूजा अर्चना करके साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया । इसके पश्चात पार्षद प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क किया और क्षेत्रीय लोगों से भाजपा को जन समर्थन देने की बात कही।

उन्होंने लोगों से कहा देश में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार ने सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी कार्य किए हैं। लखनऊ नगर निगम में भी भाजपा का बहुमत रहेगा तो ट्रिपल इंजन से विकास की सुनिश्चित गारंटी होगी। मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी का जगह-जगह पुष्प माला से स्वागत कर भाजपा को अपना समर्थन देने की बात कही।जनसंपर्क से पूर्व प्रसिद्ध बुद्धेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन किया और महंत जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने राजाजीपुरम वार्ड की पार्षद प्रत्याशी कौमुदी त्रिपाठी के साथ बी ब्लॉक मार्केट व लाइन खेड़ा राजाजीपुरम में जनसंपर्क करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।वहीं सुषमा खर्कवाल ने भी लोगों को भरोसा दिलाया है कि वह महापौर बनकर नगर निगम में पहुंचेंगी तो उनकी सभी समास्याओं का समाधान सीधे -सीधे होगा। वह शहर को नंबर वन लाने का प्रयास करेंगी, लेकिन इससे पहले उन्हें जनता के साथ की जरूरत है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष किरण सिंह विकी व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके उपरांत भाजपा महापौर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ इकाई द्वारा रामाधीन उत्सव लॉन बैंक्विट हॉल में आयोजित बैठक में शामिल हुई। महापौर प्रत्याशी ने कहा योगी सरकार में कानून का राज स्थापित है व्यापारी बेखौफ होकर उत्तर प्रदेश में कहीं भी व्यापार कर रहे हैं। सभी गुंडे माफिया जेल के अंदर हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी को पूर्ण समर्थन देने को कहा। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी व विभिन्न क्षेत्रों के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहे।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इसके उपरांत मध्य विधानसभा के पार्षद प्रत्याशी राजीव बाजपेई के साथ बापू मोंटेसरी स्कूल के बगल में शास्त्री नगर तिलक नगर क्षेत्र का दौरा किया। इसके उपरांत मध्य विधानसभा भाजपा पार्षद प्रत्याशी श्री राजेश कुमार दीक्षित के वार्ड राजेंद्र नगर में सुनीता चंद्रा के घर से आसपास के क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया।इसके पश्चात विधानसभा कैंट की पार्षद सरिता मिश्रा के वार्ड बाबू कुंज बिहारी में सुजानपुरा पार्षद कार्यालय पहुंची। वहां पर भाजपा प्रत्याशी ने वरिष्ठ जनों से समर्थन मांगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button