“भारतीय योग संस्थान” द्वारा योग का भव्य कार्यक्रम आयोजित
ए-ब्लाक,पीपल पाकँ,इंदिरा नगर में योग से शरीर को स्वास्थ्य रखने के गुण आसन द्वारा योग गुरु गोपेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा बताए गए

लखनऊ : ‘भारतीय योग संस्थान’ द्वारा पीपल पार्क,इंदिरा नगर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए योग का आयोजन किया गया। जिसमें इंदिरा नगर के अरविंदो पार्क, एच.ए.एल. तथा राविंद्रपल्ली की योग साधक व साधिका शामिल थी। कार्यक्रम में संयोजक के रुप में योग गुरु गोपेन्द्र कुमार वर्मा,क्षेत्रीय मंत्री, इंदिरा नगर ने अपनी भूमिका निभाई एवं मुकुलिका बालि ने मंच का संचालन किया।

‘भारतीय योग संस्थान’ के प्रधान हीरा लाल ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहाँ उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें संतोष जी,महेंद्र जी,अरुण जी एवं अंजना चक्रवर्ती जी भी शामिल थी। इंदिरा नगर केन्द्र की प्रमुख नीलम प्रकाश शाखा प्रमुख ने सभी का स्वागत किया। योग गुरु गोपेन्द्र कुमार वर्मा,क्षेत्रीय मंत्री,इंदिरा नगर ने उपस्थित जनमानस को योग करते हुये कहा आप सभी योग में सम्मिलित होकर अच्छे स्वास्थ्य की ओर एक कदम बढाया है और समय निकालकर आगे भी नियमित योग करें। प्रधान हीरालाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग के माध्यम से हम शरीर के साथ- साथ,मन को भी प्रसन्नचित व शांति प्रदान कर सकते हैं और जब हम स्वस्थ व प्रसन्न होंगे तो हम हर क्षेत्रों में भी उच्च स्थान प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में सरस्वती वंदना वरिष्ठ साधिका कमल सकसेना ने प्रस्तुत की। गीतांजलि एवं सीमा जी ने सभी को व्यायाम,आसान एवं प्राणायाम कराया। वीना त्यागी ने हास्यासन कराकर लोगों में ऊर्जा का संचार किया। तदउपरांत वीना थपलियाल शान्ति पाठ कराया। कार्यक्रम के अंत में योग गीत गाया गया। जिसमें इंदिरा नगर की सभी साधीका विनीता, पूनम, वंदना, सविता भारती,आराधना शरीन, शकुन शामिल हुई।

योग साधकों में मुख्य रूप से डॉ. सतीश दलेला,योग साधिकाऐं नीलम प्रकाश,डॉ ऋतु सक्सैना,सीमा सिंह,गीतांजलि जोशी, बीना त्यागी,वीना थपरियाल, मुकुलिका बली,वर्तिका वर्मा,अतुल प्रकाश,इकाई चैयरमैन आशुतोष अग्रवाल,इकाई उपाध्यक्ष चंद्रभूषण अग्रवाल, आजीवन सदस्य नरेन्द्र सकसेना,नवीन वर्मा,रश्मि वर्मा,कमला सक्सेना, उत्कर्ष,प्रो. संदीप,आशीष कुमार,वंश श्रीवास्तव सहित विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य संभ्रांत लोग मौजूद थे। सभी लोग ने योग करके उसकी बारीकियों से परिचित हुए। जिसमें लगभग 100 लोगों ने भाग लिया। योगा को सफल बनाने में विशेष सहयोग के रुप में फ्री हर्बल टी डिसटीब्यूशन ऑर्गेनिक इंडिया का सहयोग रहा कार्यक्रम के अंत में नीलम ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के बाद सभी लोगों ने को अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।



