उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री ने मृतक आश्रितों को दिये नियुक्ति पत्र

लखनऊ:महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री  बेबी रानी मौर्य ने बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिन लोगों को आज नियुक्ति पत्र मिले है वे सभी मन लगाकर एवं निष्ठापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन करें।  मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार मृतक आश्रितों को शीघ्र अतिशीघ्र नियुक्ति देने के लिये गम्भीरता से कार्य कर रही है।

बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री द्वारा  अजमिल खा पुत्र स्व. बरकत अली,  यश रायजादा स्व. रति रायजादा,  सुमित प्रजापति पुत्र स्व. कांति कुमार को जनपद झांसी, श्रीमती ममता अम्बेडकर पुत्री स्व.  देव कन्या को जनपद कौशाम्बी,  उमेन्द्र कुमार पाल पुत्र स्व. संतोष कुमार पाल को जनपद बांदा,  लक्ष्मी नारायण विमल पुत्र स्व.  विनय कुमारी को जनपद कन्नौज,  आदित्य कुमार पाण्डेय स्व.श आशा पाण्डेय को जनपद महाराजगंज, शिवांगी गुप्ता पुत्री स्व. मालती गुप्ता को जनपद मथुरा,  जलाजुद्दीन पति स्व.  शाहिदा खातून को जनपद बस्ती,  अरविन्द कुमार सिंह पुत्र स्व.  सुमन कुमारी को जनपद गाजीपुर के लिये कनिष्ठ सहायक पद हेतु तथा श्री जय प्रकाश पुत्र स्व. दशई राजभर को जनपद गाजीपुर के लिये चतुर्थ श्रेणी पद के लिए नियुक्ति पत्र दिये गये।


इस अवसर पर निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग  सरनीत कौर ब्रोका उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button