उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

जी-20 की मेजबानी को भाजपा महिला मोर्चा ने बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिली जी-20 की मेजबानी को भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया।

भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर किए आयोजन में घरों के बाहर, मंदिर, पार्कों और बाजारों के बाहर जी-20 के लोगो की रंगोली बनाई और जी-20 के लोगो के साथ ‘इंडिया वेलकम जी-20’ की तख्ती और पोस्टर, तिरंगा झंडा लेकर लखनऊ में आयोजित होने वाले भव्य आयोजन का स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि  विधानसभा, लोकबंधु, रूमी गेट सहित विभिन्न स्थानों पर G 20 को रंगोली, कट आउट व बैनर के माध्यम से नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सीता नेगी, महामंत्री रीना चौरसिया ,साधना जग्गी,शाहिदा खान, प्रियंका चक्रवर्ती, अभिरुचि,रश्मि सिंह रेशमा निगम, शिवानी निगम , शिखा श्रीवास्तव, नीता दीक्षित,साधना गुप्ता, सीमा, दिव्या, उमा मिश्रा, मधु चौधरी पारुल, सुनीता पांडे सहित महिलाओ ने G 20 का स्वागत किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button