उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उ.प्र.आदर्श व्यापार मंडल की मांग एवं पहल पर जलकल विभाग द्वारा “व्यापारी सहायता पखवाडा” शुरू

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की मांग एवं पहल पर राजधानी में जलकल विभाग द्वारा “व्यापारी सहायता पखवाडा” सोमवार से सभी आठों जोनो में शुरू किया गया. आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि 5 दिसंबर से 20 दिसंबर तक व्यापारी सहायता पखवाडा चलेगा.

सभी जोन के अधिशासी अभियंता दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक व्यापारियों के बिल संबंधी एवं अन्य समस्याओं का समाधान करेंगे.
ज्ञातव्य है कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में जलकल विभाग के कार्यवाहक महाप्रबंधक एवं व्यापारियों के मध्य हुई बैठक में व्यापारियों ने जलकल विभाग द्वारा गलत तरीके से भेजो जा रहे बिलो की समस्याओं को उठाया था.
तथा बैठक में 15 दिन तक व्यापारी सहायता पखवाडा चलाकर व्यापारियों की बिल संबंधित समस्याओं के निदान किए जाने के लिए सहमति बनी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button