उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अंदर खाने में समाजवादी पार्टी लगातार बीजेपी के साथ मिली हुईं हैं और मददगार है: बृजलाल खाबरी

लखनऊ : रामपुर के उपचुनाव के दौरान सपा मुखिया अखिलेश यादव के इस बयान पर कि ‘मेरी सरकार में योगी जी की फाइल आई थी, परंतु हमने कठोरता नही दिखाई’ इस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इससे तो साफ साबित होता है कि अंदर खाने में समाजवादी पार्टी लगातार बीजेपी के साथ मिली हुईं हैं और मददगार है।

श्री खाबरी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को याद दिलाया कि आज उत्तर प्रदेश में भय, नफरत और बंटवारे की जो राजनीति है। उसके लिए भारतीय जनता पार्टी की पिच को मजबूत करने का काम समाजवादी पार्टी ने हमेशा किया है।
श्री खाबरी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को याद दिलाते हुए कहा की जब वह सरकार में थे।तब उन्हें भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल आपराधिक चरित्र और प्रोफाइल के नेताओं के साथ कड़ाई से कानून का अनुपालन कराना चाहिए था।
श्री खाबरी ने कहा कि समूचे उत्तर प्रदेश के दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों ने देखा है कि समाजवादी पार्टी सरकार में बीजेपी द्वारा नफरत विघटन बंटवारे की साजिशों पर सपा मूकदर्शक बनकर धुवीकरण की राजनीति का लाभ लेती रही। जिससे उत्तर प्रदेश का विकास और सामाजिक ताना-बाना लगातार बिगड़ता गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button