उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सैमसंग अपने डिजिटल उपकरणों पर पहली बार दे रही 20 साल की वारंटी

टिकाऊ भी, पर्यावरण के अनुकूल भी

लखनऊ : भारत का सबसे बड़ा कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग अपने रेफ्रिजरेटर में इस्तेमाल डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर और वॉशिंग मशीन में इस्तेमाल डिजिटल इनवर्टर मोटर पर पहली बार 20 साल की वारंटी देकर एक नई इबारत लिख रहा है।

सैमसंग की यह पहल उत्पादों को ज्यादा भरोसेमंद और टिकाऊ बनाकर तथा ई कचरा घटाने एवं पर्यावरण का ख्याल रखने का संकल्प मजबूत कर ग्राहकों को निश्चिंत और बेफिक्र करती है। इससे उपभोक्ताओं को बेहतरीन गुणवत्ता युक्त और टिकाऊ उपकरण देने का ही नहीं बल्कि पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली भी प्रदान करने का सैमसंग का संकल्प पूरा होता है।

सैमसंग का एडवांस्ड डिजिटल इनवर्टर कंप्रेसर और डिजिटल इनवर्टर मोटर दिखाते हैं कि कंपनी गुणवत्ता और लंबे समय तक चलने वाले उपकरणों में कितना निवेश करती है, जिससे अंत में उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ता है।
सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स बिज़नेस मोहनदीप सिंह ने कहा, “अपने उपभोक्ताओं को लंबे समय तक चलने वाले सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के अपने संकल्प के मुताबिक हमने अपनी वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर में इस्तेमाल हो रहे डिजिटल इनवर्टर मोटर और कंप्रेसर पर 20 साल की वारंटी शुरू की है। घरेलू उपकरणों को बार-बार बदलने से समय और ऊर्जा ही खर्च नहीं होते बल्कि कचरा भी पैदा होता है। इसलिए ई कचरा घटाना और अपने उपभोक्ताओं को लंबे समय तक चलने वाले उपकरणों के साथ शांति और निश्चिंतता प्रदान करना इस पहल का मकसद है।”
डिजिटल इनवर्टर तकनीक के साथ ज्यादा टिकाऊ उपकरण
डिजिटल इनवर्टर टेक्नोलॉजी (DIT) का प्रभाव कई बातों पर पड़ता है जिनमें रेफ्रिजरेटर तथा वॉशिंग मशीन जैसे बड़े उपकरणों की ऊर्जा दक्षता, प्रदर्शन और उम्र भी शामिल हैलंबे समय तक चलना भी शामिल है। 20 साल की वारंटी के साथ इस अहम पुर्जे को बचाए रखने से उपकरण लंबे समय तक चलता है, भरोसेमंद होने की वजह से यूजर्स निश्चिंत हो जाते हैं और पर्यावरण में कचरा भी कम होता है।
डिजिटल इनवर्टर का फायदा
डिजिटल इनवर्टर मोटर शक्तिशाली चुंबकों का इस्तेमाल करती है, जिसकी मदद से घर्षण कम हो जाता है, आपकी वॉशिंग मशीन चलते समय बहुत कम आवाज करती है और बेहतर चलती है। इस तरह ओपन लिविंग प्लेस के लिए यह एकदम सटीक है और महंगी भी नहीं पड़ती। इस मोटर के कारण मशीन चलने का खर्च भी कम हो जाता है क्योंकि कपड़ों के मुताबिक यह एकदम सटीक तरीके से चलती है। डिजिटल इनवर्टर मोटर ब्रशलेस होती है और इसमें चलने वाले पुर्जों की संख्या बहुत कम होती है, जिससे यह लंबे अरसे तक चलती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button