उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

सोनी टीवी के ‘मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी’ में शुरू हो रहा है नया अध्याय ‘विकार उपचार’

जो इंसान की ज़िंदगी के पांच विकारों – ईर्ष्या, लालच, घमंड, क्रोध और इच्छा को दर्शाएगा

लखनऊ : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो ‘मेरे साईं : श्रद्धा और सबुरी’ साईं बाबा की सीख और दर्शकों के बीच एक पुल का काम कर रहा है। इस शो में अब एक नया अध्याय ‘विकार उपचार’ शुरू होने जा रहा है, जो ऐसे पांच विकारों पर आधारित है, जो इंसान अपनी ज़िंदगी में कभी न कभी अपना ही लेता है। ये पांच विकार हैं – ईर्ष्या, लालच, घमंड, क्रोध एवं इच्छा। साईं सत्चरित्र से प्रेरित इस ट्रैक में लीड रोल निभाने के लिए हाल ही में पॉपुलर चाइल्ड एक्टर क्रिश चौहान को लिया गया है। इस ट्रैक में दिखाया जाएगा कि सुभाष (क्रिश चौहान) पांच विकारों – ईर्ष्या, लालच, घमंड, क्रोध एवं इच्छा के बोझ तले दबा है। इस कहानी के जरिए दर्शकों को अपने भीतर झांकने और अपने पांच विकारों के बारे में गहराई से जानने मौका मिलेगा, जहां वो इन विकारों पर काबू पाने का मार्ग भी सीखेंगे। इस शो में सुभाष पैसों के बल पर अपने दादाजी की आंखों की रोशनी वापस लाना चाहता है। वो इसके लिए 100 रुपए देता है, लेकिन साईं बाबा उससे एक-एक रुपए की चिल्लर में 5 रुपए मांगेंगे। सुभाष चिल्लर लेने जाता है और इस दौरान वो अपने पांच विकारों का सामना करता है। इस सफर के जरिए साईं बाबा (तुषार दल्वी) इन विकारों पर काबू पाने और जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखने में सुभाष की मदद करेंगे, जिससे वो पूरी तरह बदल जाता है।

इस शो में चल रहे ट्रैक के बारे में बताते हुए सुभाष का रोल निभा रहे क्रिश चौहान कहते हैं, “यह इस कहानी का बड़ा दिलचस्प अध्याय होगा, क्योंकि इसमें हर इंसान की हकीकत दिखाई जाएगी। इस कहानी के नैरेशन के दौरान मैं इससे जुड़ सका, जहां मैंने यह जाना कि जाने-अनजाने में कैसे एक इंसान इन विकारों के जाल में फंस जाता है। लेकिन जिस तरह से साईं बाबा सुभाष को इस बारे में सिखाते हैं, उससे दर्शकों के मन में भी यह भावना जागेगी कि वो अपने अंदर झांकें और स्वयं को बेहतर बनाएं। मुझे इस सफर का इंतज़ार है और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक इस अध्याय को भी इतना ही उतना ही प्यार देंगे, जितना वो अब तक देते आए हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button