उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत ने की मदद: मालदीप को दीये 10 करोड़ डॉलर

लखनऊ : भारत ने मालदीव को आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए 10 करोड़ डॉलर की आर्थिक सहायता दी। इसी को लेकर मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने एक वीडियो ट्विट किया है, जिसमें वह भारत के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने हिंदी भाषा में ही भारत और मालदीव के रिश्ते को लेकर कुछ लाइन कहीं और भारत का शुक्रिया अदा किया।
वहीं भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच विशेष साझेदारी एक दूसरे के कल्याण और हितों के लिए है। उन्होंने कहा कि वह हर समय और विशेष रूप से जरूरत के समय मालदीव के साथ खड़े हैं। एक ट्वीट में विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि एक-दूसरे के कल्याण और हितों के लिए वास्तविक चिंता से चिह्नित हमारी विशेष साझेदारी हर बार और विशेष रूप से जरूरत के समय में काम करती है।
मालदीव के विदेश मंत्री शाहिद ने इस मदद के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। वहीँ मालदीव में विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया भारत सरकार ने वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए मालदीव की सरकार को 10 करोड़ डॉलर की वित्तीय सहायता सौंपी। मालदीव को सहायता प्रदान करने में भारत प्रामाणिक देश बना हुआ है।
पिछले महीने ही विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने माले का दौरा किया है। उन्होंने इस दौरान मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया से मुलाकात की थी और दोनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करने को लेकर चर्चा की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button