उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

श्रीनिवासन वरदराजन को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

लखनऊ : श्रीनिवासन वरदराजन को 7 नवंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंशकालिक गैर- सरकारी निदेशक के साथ – साथ गैर- कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया.
श्रीनिवासन वरदराजन इंजीनियरिंग कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई से इंजीनियरिंग स्नातक हैं तथा भारतीय प्रबंध संस्थान, कोलकाता से प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा किया है. इनके पास बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है. 2019 में अपनी सलाहकारी सेवाएँ प्रदान करने से पूर्व इन्होंने एक्सिस बैंक के उप प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी सेवाएँ दी हैं.


वित्तीय सलाहकार के रूप में, इन्होंने एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय परामर्श फ़र्म, एक सॉवरेन वेल्थ फ़ंड, एक बड़े कॉर्पोरेट समूह , एक एनबीएफ़सी समूह और एक निजी क्षेत्र के बैंक में अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं. श्रीनिवासन वरदराजन जेपी मॉर्गन, भारत के प्रबंध निदेशक और बाज़ार प्रमुख रहे हैं. ये भारत में जेपी मॉर्गन चेस बैंक के सीईओ भी रहे हैं.
इन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक की विभिन्न समितियों में कार्य किया, जिसमें तकनीकी सलाहकार समिति, रेपो समिति और पंजीकृत ब्याज और मूल प्रतिभूतियों के अलग कारोबार के लिए समिति (स्ट्रिप्स) शामिल हैं. ये फ़िक्स्ड इनकम मनी मार्केट एंड डेरिवेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीडीएआई ) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. ये इंडो- यू. के. फाइनेंशियल पार्टनरशिप फोरम के सदस्य भी रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button