उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए-:बृजलाल खाबरी

भारत जोड़ो यात्रा देश की एकता और अखंडता को बचाने के लिए-:बृजलाल खाबरी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद  बृजलाल खाबरी जी ने तथा प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव  ने अपने प्रभार क्षेत्र जनपद फतेहपुर से आये समाज वादी पार्टी के पूर्व विधानसभा सचिव श्री विनोद कुमार पासवान, जगदीश गौतम, जगरूप, राम लखन, बिरेन्द्र कुमार, सुश्री सबीना, श्रीमती दीप्ती आर्या, जीतू सहित उनके साथ आये सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष  बृजलाल खाबरी ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने में जुटी है। एकता, समानता और भाईचारे के खिलाफ साजिशें हो रही हैं। आम जनता की गाढ़ी कमाई को विभिन्न तरीकों से निकालकर चंद उद्योगपति मित्रों की जेब में डालने का षड्यंत्र हो रहा है। इससे चिंतित आज लाखों किसान, युवा,महिलाएं व बच्चें अपने भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी से तेजी से जुड़ रहें हैं। आज समूचे भारत में राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी भारत जोड़ो अभियान के तहत देश की एकता अखंडता को बचाने के लिए सड़क से संसद तक संघर्षरत है।

सदस्यता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी  दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव शिव पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button