उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

रोडवेज कर्मचारियों व अधिकारियों के संग दोस्ती कर चाइल्डलाइन 1098 के प्रति जागरूक किया

लखनऊ : चाइल्डलाइन लखनऊ व आलमबाग बस टर्मिनल द्वारा आज दोस्ती सप्ताह के तीसरे दिन आलमबाग बस अड्डे के अधिकारियों , बस चालकों, बस परिचालकों व बस अड्डे पर उपस्थित यात्रियों के संग दोस्ती की । केंद्र समन्वयक कृष्ण प्रताप शर्मा द्वारा सभी को दोस्ती सप्ताह अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया कि चाइल्डलाइन टोल फ्री नंबर 1098 का प्रचार-प्रसार करना व बच्चों के हितधारकों, समाज के सभी वर्गों तथा बच्चों से दोस्ती करना हैं, ताकि मुसीबत में फंसे बच्चों की मदद की जा सकें, साथ ही जनपद में बाल मित्रवत वातावरण को और भी पोषित व पल्लवित किया जा सकें ।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आलमबाग बस अड्डा मतिन अहमद ने कहा कि जो बच्चे मुसीबत में फँसे है, उनकी हर संभव मदद बस अड्डे के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा की जाएगी ।
केंद्र समन्वयक विवेक शर्मा द्वारा चाइल्डलाइन 1098 के बारे में सभी को बताया गया और इस अभियान से जुड़कर बच्चों की मदद करने की अपील की गयी ।
सुनील कृष्ण त्रिपाठी, अभिषेक कुमार, सौरभ सिंह, बृजेश यादव ने सभी से अपील कि यदि कोई भी बच्चा स्टेशन परिसर या बस में अनाथ, परिवार से विछड़ा, दुखी या घायल अवस्था में दिखे , तो उसकी मदद के लिये 1098 डायल करें, जिससे उस बच्चे की तत्काल मदद की जा सकें ।

भालचन्द्र मिश्रा द्वारा बताया गया कि हमारे परिवाहन कर्मचारियों व बस चालाक/परिचालको द्वारा मुसीबत में फँसे बच्चे की मदद की जा रही है और आगे भी इसी प्रकार से मदद की जाएंगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button