उत्तर-प्रदेशलखनऊ

मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने एमयूपीएसए के जनरल ऑफिसर कमांडिंग का कार्यभार संभाला

 

लखनऊ.मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने 01 अक्टूबर को मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया (एमयूपीएसए), लखनऊ के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) और लखनऊ छावनी बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। इस नियुक्ति से पहले वे दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ थे।

दूसरी पीढ़ी के अधिकारी मेजर जनरल आलोक कक्कड़ को दिसंबर 1985 में गोरखा राइफल्स में कमीशन प्राप्त हुआ है। 37 साल के अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने उत्तर पूर्व में काउंटर इंसर्जेंसी क्षेत्र में अपनी बटालियन और पश्चिमी थिएटर में एक ब्रिगेड की कमान संभाली। इसके अलावा, मेजर जनरल आलोक कक्कड़ को कारगिल, जम्मू और कश्मीर, उत्तर पूर्व और पश्चिमी क्षेत्र में सेवा करने का विशद अनुभव प्राप्त है।

मेजर जनरल आलोक कक्कड़ ने अपनी सेवा के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित निर्देशात्मक और स्टाफ नियुक्तियों जिनमें भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में सहायक एडजुटेंट और एटीजीएम ग्रुप ऑफ इन्फैंट्री स्कूल, महू में प्रशिक्षक सहित जनरल भारतीय दूतावास, काठमांडू (नेपाल) में असिस्टेंट मिलिट्री अटैची, हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, नई दिल्ली में डायरेक्टर (काउंटर टेररिज्म), वारगेमिंग डेवलपमेंट सेंटर के कमांडेंट, कमांडर, जेएल विंग, द इन्फैंट्री स्कूल, बेलगाम के रूप में सेवाएं दी हैंI

मेजर जनरल आलोक कक्कड़ को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ और जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, आर्मी ट्रेनिंग कमान के प्रशंसा पत्रों से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button