उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

धूमधाम से मनी महाराजा अग्रसेन जयंती

 

लखनऊ. श्री अग्रवाल समाज द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती कार्यक्रम शनिवार को सिटी मांटेसरी स्कूल, गोमती नगर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भारत भूषण गुप्ता व राजेश अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल जानकीपुरम, सेंट जोसेफ स्कूल ठाकुरगंज के छात्रों द्वारा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर चल रहे अमृत महोत्सव के तहत देशभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अग्रवाल समाज के महामंत्री आशीष अग्रवाल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी गई। मुख्य संरक्षक श्री सुरेश अग्रवाल द्वारा आशीर्वचन व उद्बोधन दिया गया।
इस मौके पर 80 वर्ष आयु के ऊपर के 10 बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों का सम्मान किया गया। जिसमे श्री राम अवतार अग्रवाल, सुरेश बंसल, गिरिराज किशोर अग्रवाल, मुकुट बिहारीअग्रवाल, राजाराम जी अग्रवाल, एस एन अग्रवाल, श्रीमती सुषमा अग्रवाल, राम कुमारी अग्रवाल, श्रीमती ललिता अग्रवाल, सावित्री अग्रवाल।
इसी क्रम में हाई स्कूल एवं इंटर में 90ः से ऊपर अंक पाने वाले मेधावी छात्र, छात्राओं का सम्मान किया गया। छात्रों में आदित्य विष्णु झिवानिया, आशा अग्रवाल, मलय गर्ग, ईशिता जिंदल, नदीता अग्रवाल, पावनी अग्रवाल, प्रांजल गर्ग, वानिनी कृष्णा का सम्मान हुआ। इसके बाद पावनी अग्रवाल द्वारा सोलो डांस प्रस्तुत किया गया देवांश वा दुर्गा द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष रवीश अग्रवाल द्वारा आये हुये लोगों का स्वागत व उद्बोधन दिया गया। रवीन्द्र गोयल ने माउथ आर्गन संगीत प्रस्तुति ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में सुरेश कुमार अग्रवाल , राकेश अग्रवाल, गोविंद प्रसाद लाट, गिरिजा शंकर अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, रीता मित्तल, महेश मित्तल, राजीव अग्रवाल, भूपेंद्र अग्रवाल भीम, मनोज अग्रवाल, आदेश अग्रवाल, समर गर्ग, पवन गोयल, केएन बंसल आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत भूषण गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button