उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अक्षय पात्र द्वारा कुरोनी के प्राथमिक विद्यालय में वितरित किये गये 300 स्कूल बैग

 

लखनऊ। सरोजनी नगर ब्लाॅक स्थित कुरोनी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में बधुवार को अक्षय पात्र फाउण्डेशन द्वारा स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में , उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापती द्वारा 300 छात्र एवं छात्राओं को स्कूल बैग का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापती, अक्षय पात्र के स्वामी अनंतवीर्य दास, बीईओ रूद्र प्रताप यादव एवं अक्षय पात्र के ओपरेशन हेड रसराज कृष्ण दास जी द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मंत्री धर्मवीर प्रजापती ने नवरात्रि के पावन पर्व पर छात्र एवं छात्राओं के लिए अक्षय पात्र द्वारा आयोजित बैग वितरण कार्यक्रम सराहना की। उन्होंने कहा कि अक्षय पात्र का मध्याह्न भोजन
पौष्टिक एवं अत्यंत स्वादिष्ट होता है। छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अक्षय पात्र का सेवा प्रकल्प अपने आप में अद्वितीय है।
इस अवसर पर स्वामी अनंतवीर्य दास जी ने छात्रों को संस्था का संक्षिप्त परिचय एवं कार्य प्रणाली के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया।
वहीं अक्षय पात्र की केन्द्रीयकृत रसोई के ओपरेशन हेड रसराज कृष्ण दास ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अतिथियों का धन्यावाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम में पीएमसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर जीपी मिश्रा, दिनेश शर्मा, विक्रांत मोहन, कुलदीप तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button