उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव में प्रदेश भर में अपने प्रत्याशी उतारेगी

लखनऊ।  भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर व सोशल एक्टिविस्ट एवं एडवोकेट हाई कोर्ट डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा गठित की गयी राजनीतिक पार्टी अधिकार सेना आगामी नगर निकाय चुनाव में प्रदेश भर में अपने प्रत्याशी उतारेगी।
इस संदर्भ में पार्टी का 20 सूत्रीय  चुनाव निश्चय पत्र आज अमिताभ ठाकुर व डॉ. नूतन ठाकुर द्वारा संयुक्त रुप से फेसबुक लाइव के माध्यम से जारी गया।

इस अवसर पर पार्टी के संयोजक अमिताभ ठाकुर ने कहा की पार्टी द्वारा अन्याय,अत्याचार एवं भ्रष्टाचार मुक्त नगर निकाय की अवधारणा को मूल में रखकर तैयार किया गया. यह निश्चय पत्र प्रदेश के नागरिकों के समक्ष प्रस्तुत है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के दृष्टिगत यह एक मौलिक निश्चय पत्र तैयार किया गया है, वहीं पूरे प्रदेश के लिए जनपद वार वहां की स्थानीय आवश्यकता व समस्याओं के अनुरूप भी निश्चय पत्र जारी किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ नूतन ठाकुर ने कहा कि हमारे 20 सूत्रीय निश्चय पत्र में पहला विन्दु  यही है कि हम अन्याय अत्याचार व भ्रष्टाचार मुक्त नगर निकाय बनाए जाने के प्रति कृतसंकल्पित रहेंगे तथा सफाई, पेयजल, फॉगिंग, मार्ग प्रकाश जैसे रूटीन कार्य आम नागरिकों की निगरानी में कराए जाएंगे। एवं घरों से कूड़ा उठान की निशुल्क व्यवस्था को सुनिश्चित कराएं कराएंगे।

बताते चलें कि इस 20 सूत्रीय निश्चय पत्र में आकास्मिक  सचल अस्पताल बनाए जाने, सफाई कर्मचारी की तैनाती मोबाइल नंबर के साथ सार्वजनिक किए जाने, प्रत्येक वार्ड में अधिकार सैनिक की तैनाती किए जाने, प्रत्येक घर से निशुल्क कूड़ा उठान कराने, व निकाय का खर्च स्थानीय नागरिकों के सहमति से कराने तथा उसका सोशल ऑडिट कराने जैसी प्रमुख बिन्दुओं का उल्लेख किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button