मुनाल सामाजिक व सांस्कृतिक मंच का दो दिवसीय लोक कला उत्सव का समापन

लखनऊ. मुनाल सामाजिक व सांस्कृतिक मंच का दो दिवसीय लोक कला उत्सव का समापन वीर सिंह गढ़वाली मैदान, जी एस एम पब्लिक स्कूल गोमती नगर में आयोजित हुआ .
मुख्य अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक दंपति प्रोफ़ेसर जनार्दन प्रसाद घिल्डियाल व प्रो.अर्चना घिल्डियाल केजीएमयू ने दीप प्रज्वलित करके किया.

मुनालश्री विक्रम बिष्ट ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया. द्वितीय दिवस दिवस की संध्या को समाजसेवी हर्ष पति घिल्डियाल की स्मृति में समर्पित किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश स्तुति नीतिका सिंह के निर्देशन में एकता रायजादा मानसी बिष्ट ने लोक नृत्य शैली में प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम की अगली प्रस्तुति यश भारती सम्मानित वरिष्ठ लोक गायिका ऋचा जोशी व हर्षिता चतुर्वेदी ने अवधि कुमाऊनी गढ़वाली भोजपुरी राजस्थानी लोकगीत को गाकर माहौल खुशनुमा बना दिया, संगतकार ओम कार सिंह बलवंत वाणी अखिल सिंह थे. जी एस एम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी सुश्री अर्चना घिल्डियालके निर्देशन में गरबा घूमर आदि प्रस्तुत किया.

सुश्री मंजूषा के निर्देशन में सपना संस्कृति अंजलि मंजूषा आदि कलाकारों ने देश गीत पर आधारित नृत्य उत्तराखंड का लोक राजस्थान पंजाब के नृत्य खूबसूरत ढंग से प्रस्तुत किए. समापन पर मंजू घिल्डियाल ने सभी अतिथियों व कलाकारों आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया.

इस अवसर पर पूर्व संपादक छायानट गोपाल द्विवेदी साहित्यकार सकलानी रणवीर सिंह नेगी हेमंत गढ़िया राजेंद्र बडोला दरमियान सिंह नेगी आदि विशिष्ट जन उपस्थित थे.



