उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने कानपुर के नौबस्ता उपकेंद्र पर आयोजित समाधान शिविर का किया निरीक्षण

शिकायत रजिस्टर में दर्ज नंबर पर उपभोक्ताओं से बात कर लिया फीड बैक

                   चेरिश टाइम्स न्यूज़
        लखनऊ. उ.प्र. पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम. देवराज ने विगत 02 दिनों से बुंदेलखंड में उपभोक्ता समाधान शिविरों के निरीक्षण एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करने के पश्चात कल देर रात कानपुर पहुंचे। वहां पर उन्होंने रात्रि 8:00 बजे नौबस्ता स्थित 220 केवी उपकेंद्र एवं 33/11 केवी उपकेंद्रों का निरीक्षण किया। यहां आयोजित उपभोक्ता समाधान शिविरों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं से फोन पर बात की तथा समस्याओं के समाधान का फीडबैक भी लिया।
शिकायत रजिस्टर में दर्ज उपभोक्ता राधेश्याम यादव से पूछने पर उन्होंने बताया कि मेरा बिल गलत बना दिया गया था। इस पर उन्होंने अवर अभियंता सतीश चंद से उपभोक्ताओं को गलत बिल देने पर नाराजगी व्यक्त की।

शिविर में शिकायत रजिस्टर पर उपभोक्ताओं की समस्या और उसके निस्तारण के संबंध में विस्तृत विवरण दर्ज न होने पर भी उन्होंने असंतोष व्यक्त करते हुए उपभोक्ताओं की समस्या और  की गई कार्रवाई का पूर्ण विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
विद्युत उपभोक्ता के.पी. श्रीवास्तव से भी फोन मिलाकर उन्होंने बात की। उनसे पूछा कि मीटर आपका कब जला था। मीटर बदलवाने का कोई अतिरिक्त शुल्क तो नहीं लिया गया। उपभोक्ता द्वारा कार्य के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।
उपभोक्ता अर्पणा दास का मीटर रिचार्ज नहीं हो पा रहा था। विगत 02 महीने से उन्हें परेशानी हो रही थी। इस पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई तथा मीटर रिचार्जिंग समस्या को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिए। बातचीत में उन्हें पता चला कि कानपुर में लगभग 06 हज़ार उपभोक्ताओं को मीटर रिचार्जिंग की समस्या है।
पिपौरी ग्राम के उपभोक्ता रितेश सिंह सेंगर ने 05 महीने से विद्युत कनेक्शन न मिल पाने की शिकायत की। अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करें और उपभोक्ताओं को शीघ्र कनेक्शन दें। अधिकारियों ने बताया कि इस गांव में बिल्डर ने अवैध रूप से कॉलोनी विकसित किया है। किसी योजना के तहत यह क्षेत्र कवर नहीं हो पा रहा है। कालोनी वासी स्टीमेट जमा नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए वहा समस्या बनी हुई है।
अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानपुर केस्को को आदर्श क्षेत्र बनाएं। यहां कि विद्युत व्यवस्था दूसरों के लिए आदर्श बने, इसके प्रयास हो। यहां उपभोक्ताओं को अपनी समस्या हल कराने के लिए भटकना न पड़े,ऐसी कार्यशैली कार्मिकों की हो।
अध्यक्ष ने बकाएदारों से बकाया बिल वसूली हेतु और तेज प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर अवर अभियंता को अपने-अपने क्षेत्रों में बकायेदारों की लिस्ट बनाकर बकाया राजस्व वसूलना है, जो अपना बिल ना दे, उनका कनेक्शन भी विच्छेदन करना है।
अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक 33/11 उपकेंद्र को प्रॉफिट सेंटर के रूप में विकसित करना है। यह तभी संभव है, जितना बिजली बिल दें, उतना ही राजस्व वसूली करे। साथ ही अपने क्षेत्रों में विद्युत चोरी एवम् लाइन लॉस को भी कम करें।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक केस्को सहित निगम के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button