उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कथक में कहा “आज जाने की ज़िद न करो” लांचिंग में हुआ रतन बहनों का नृत्य 

                      चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ । “आज जाने की जिद न करो” गाने की नये कलेवर में लॉन्चिंग आज यहां स्थानीय जर्नलिस्ट कैफे मे आयोजित समारोह में हुआ। यू टूयूब पर गीत का प्रमोशन रणविजय सिंह, नवीन पाण्डेय और संदीप पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर जुड़वां रतन बहनों ने कथक के शुद्ध पक्ष के संग बिरजू महाराज जी की बंदिश पर मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

युवा  प्रतिभा अमितेश पटेल की आवाज में ढली फय्याज हाशमी की नज़्म – ” आज जाने की ज़िद….” पर गुरु अर्जुन मिश्र व सुरभि सिंह की शिष्याओं और लखनऊ घराने की कथक नृत्यांगनाओं रतन बहनों ईशा रतन-मीशा रतन ने भावपूर्ण कथक प्रदर्शित किया है।
यहां उपस्थित प्रबुद्ध जनों के बीच आयोजकों ने बताया कि हम सदैव कलाओं के उन्नयन और प्रतिभावान कलाकारों को आगे बढ़ाने में सहयोग देते हुए नए वीडियोज का निर्माण और प्रबुद्ध जन के समक्ष ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button