उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया पीएनबी लखनऊ मण्डल की 101वीं शाखा का उद्घाटन

लखनऊ. पंजाब नैशनल बैंक द्वारा 05 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ मण्डल की 101वीं शाखा का भव्य उद्घाटन श्री राम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय परिसर में सुरेश कुमार खन्ना, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस खास अवसर पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि प्रदेश विकास में बैंकों का महत्वपूर्ण योगदान है जिसमें पंजाब नैशनल बैंक अपने दायित्व का निर्वाहन पूरी ईमानदारी से कर रहा है। आज शिक्षा के मंदिर में शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश की 1659वीं शाखा का उद्घाटन करते हुए मुझे अपार प्रसन्नता हो रही है और इसके लिए पंजाब नैशनल बैंक को हार्दिक बधाई।
पीएनबी के अंचल प्रमुख संजय गुप्ता ने सर्वप्रथम अपने संबोधन में मंत्री का आभार प्रकट किया. अंचल प्रमुख ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पंजाब नैशनल बैंक की 128 वर्षों की सेवा पर ध्यान आकर्षित किया. साथ ही यह बताया कि देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक होने के नाते हमारा कुल व्यवसाय 19.06 लाख करोड़ है और पूरे देश में हमारी 13050 एटीएम, 10 हजार से अधिक शाखाएँ और 18 करोड़ ग्राहक है।
इसके साथ ही बैंक का उत्तर प्रदेश के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान है।
कार्यक्रम के अंत में मण्डल प्रमुख पवन सिंह ने मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, अंचल प्रबन्धक संजय गुप्ता, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति पंकज अग्रवाल, उप कुलाधिपति पूजा अग्रवाल का विशेष आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम में आए पत्रकार गण, समस्त ग्राहक एवं विश्वविद्यालय परिवार के सदस्य एवं उपस्थित स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर अनुपम शर्मा, उप अंचल प्रबन्धक, लखनऊ, वित्तेश कुमार, उप महा प्रबन्धक, डी.के.झा, सहायक महा प्रबन्धक, अजीत पाण्डेय, सहायक महा प्रबन्धक, सुनील श्रीवास्तव, उप मंडल प्रमुख, मनीष चौधरी, उप मंडल प्रमुख और अवनीश अवस्थी, शाखा प्रमुख उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button