उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थे लाल जी टंडन : मासूम रज़ा


नवाबजादा ने कहा कि वो युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते थें, वो बहुत ही शांत स्वभाव और रहम दिल इंसान थें। जब वो बिहार के राज्यपाल थें तब में उनसे पटना में मिलने की ख्वाहिश जाहिर की तो उन्होंने मुझे बुला लिया और यह मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली। यह मेरे लिए एक एहम मीटिंग थी और एक यादगार पल भी था ! मैंने उन्हें फूलों का गुलदस्ता पेश किया और उन्होंने मुझे कुछ किताबें दी। जब उनका लखनऊ में पटना के राज्यपाल होने के बाद इस्तेकबास हुआ था तब मुझे भी यह मौका देखने का शरफ हासिल हुआ था। जिसके लिए में उनका और उनके परिवार का तहे दिल से शुक्रगुजार था। उनकी लिखी किताब “अनकहा लखनऊ” की बुक रिलीज फंक्शन थी तब भी उन्होंने और उनके परिवार वालों ने मुझे इनविटेशन दिया था। हमलोग ने एक ऐसे इंसान को खो दिया है जिसकी भरपाई नामुमकिन है। उनके साथ की यादगार तस्वीरें हमेशा उनकी यादें दिलाती रहेगी। नवाबजादा रज़ा ने आगे कहा कि उन्हें बेहद खुशी हुई की लखनऊ के हजरतगंज इलाके में श्री लालजी टंडन जी की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री, यू पी योगी आदित्यनाथ के हाथों हुआ। इस मौके पर सभी ने लालजी टंडन को याद किया और श्रद्धांजलि दी।