उत्तर-प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने पूजा अर्चना कर उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की

चेरिश टाइम्स न्यूज़
लखनऊ. देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह जी के जन्मदिन पर रविवार को संसदीय क्षेत्र लखनऊ में भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न धार्मिक संप्रदायों द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की गई।
लखनऊ महानगर इकाई द्वारा भी हनुमान सेतु मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा, विधायक एवं पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा द्वारा आरती पूजन के उपरांत विशेष रूप से बनवाए गए बड़े लड्डू का केक काटा गया और प्रसाद वितरण किया गया।

लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, पुष्कर शुक्ला, रामअवतार कनौजिया, सुनील यादव कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर उपाध्यक्ष टिंकू सोनकर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, पार्षद गणों द्वारा आरती की गई एवं ईश्वर से राजनाथ सिंह के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
पूजा अर्चना के उपरांत महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि भारत के यशश्वी रक्षामंत्री के जन्मदिन के मंगल अवसर पर हम सभी देश के यशस्वी रक्षा मंत्री व सांसद लखनऊ राजनाथ सिंह जी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।

रक्षा मंत्री जी के नेतृत्व में सेना का मनोबल ऊंचा रहा है व भारतीय सेना का आधुनिकरण हुआ है, और रक्षा के क्षेत्र में जहां देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बड़ा है वही आपके प्रयासों से संसदीय क्षेत्र लखनऊ भी निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और और देश के अग्रणी विकासशील शहरों में शामिल हुआ है।
विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने बाल महिला चिकित्सालय अलीगंज में मरीजों को फल वितरण और श्री राम अनाथालय अलीगंज में बच्चों को फल और जरूरत की वस्तुएं वितरित की।



