उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
हरदीप सिंह पुरी एवं वीरेन्द्र सचदेवा ने अमर कॉलोनी में बाँसुरी स्वराज के समर्थन में व्यपारी सम्मेलन को किया सम्बोधित
नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाँसुरी स्वराज के समर्थन में आयोजित व्यपारी सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस सम्मेलन में अमर कॉलोनी, डबल स्टोरी एवं लाजपत नगर III के व्यापरियों ने भारत माता की जय के उदघोष के साथ ही भाजपा के समर्थन का संकल्प लिया।