उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

1984 में सिखों के नरसंहार को नही भूलेगा हिन्दुस्तान” – इस प्रण को लेकर 1 नवम्बर को दिल्ली भाजपा ने हरिनगर बस डिपो से तिलक नगर तक कांग्रेस के विरुद्ध एक मौन कांग्रेस विरोध मार्च का आयोजन किया

नई दिल्ली  : “1984 में कांग्रेस द्वारा सिखों के नरसंहार को नही भूलेगा हिन्दुस्तान” – इस प्रण को लेकर आज 1 नवम्बर को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने हरिनगर बस डिपो से तिलक नगर तक कांग्रेस के विरुद्ध एक मौन कांग्रेस विरोध मार्च का आयोजन किया।

केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी के नेतृत्व में और दिल्ली की मुख्य मंत्री  रेखा गुप्ता एवं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिती में आयोजित “मौन कांग्रेस विरोध मार्च” में दिल्ली की अनेक सिख संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ ही दिल्ली भाजपा के प्रभारी  विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी  दर्शना जरदोश के आलावा अनेक सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पार्षद और लगभग 10 हजार भाजपा कार्यकर्ता पश्चिम दिल्ली में हरिनगर बस डिपो से तिलक नगर मैट्रो स्टेशन तक के बीच सम्मिलित हुए।

हरिनगर बस डिपो पर लगाये गये मंच से केन्द्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी, मुख्य मंत्री  रेखा गुप्ता, प्रदेशाध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा के आलावा विरोध मार्च संयोजक सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार एच.एस. फुल्का, सांसद सरदार विक्रमजीत सिंह साहनी,  रामवीर सिंह बिधूड़ी,  कमलजीत सहरावत, दिल्ली सरकार में मंत्री  आशीष सूद, विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली, सरदार तरविनद्र सिंह मारवाह,  श्याम शर्मा, वरिष्ठ नेता  राजीव बब्बर, प्रदेश मंत्री सरदार गुरमीत सिंह सूरा आदि ने सम्बोधित किया।

“1984 सिख नरसंहार विरोधी मंच” से बोलते हुए सभी भाजपा नेताओं ने कांग्रेस द्वारा 1984 के कत्लेआम के 42 साल बाद भी सिख समाज से माफी ना मांग कर आज 1 नवम्बर के सिख इतिहास के काले दिन पर राजनीतिक रैली करने की निंदा की।

आज के विरोध मार्च का संयोजन दिल्ली सरकार में मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ बनी भाजपा टीम ने किया जिसमें प्रमुख थे प्रदेश पदाधिकारी  विजय सोलंकी,  विष्णु मित्तल, मोहनलाल गिहारा, पश्चिम जिलाध्यक्ष  चंद्रप्रकाश बख्शी, महामंत्री सरदार चरणजीत सिंह लवली एवं मीडिया प्रमुख  प्रवीण शंकर कपूर। *प्रदेश महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह ने मंच संचालन किया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी सदस्य सरदार जसमेन सिंह नोनी, सरदार बलबीर सिंह, सरदार कुलतारण सिंह, सरदार आत्मा सिंह लुभाना एवं सरदार गुरमीत सिंह भाटिया, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह, विधायक  पवन शर्मा,  करतार सिंह तंवर,  गजेन्द्र दराल,  कुलदीप सोलंकी,  प्रदुमन राजपूत,  कैलाश गंगवाल,  उमंग बजाज एवं  गजेन्द्र यादव, निगम पार्षद सरदार अर्जुन सिंह मारवाह,  हरीश ओबेरॉय, सरदारनी शिल्पा कौर,  उर्मिला चावला,  राजकुमार लाडी एवं  शशि तलवार, प्रदेश पदाधिकारी  विनोद बछेती,  शुभेन्दू शेखर अवस्थी,  यासिर जिलानी,  ललित जोशी,  सत्येन्द्र सिंह,  बृजेश राय आदि।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button