उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पंजाब की जनता ने 2022 में 117 में से 91 सीट जिता कर “आप” की जीत का रिकॉर्ड बनाया था और इस बार 9 सीट में सीमित करके “आप” की हार का रिकॉर्ड बनायेगी : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष  हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल वो नेता हैं जो अपनी पूर्व की गलतियों से सबक नही लेते हैं और भ्रष्टाचार का खुला समर्थन करते हैं।

श्री मल्होत्रा ने कहा है  अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी की तो जिस तरह उन्होने स्वंय खुद को, मनीष सिसोदिया को और सत्येन्द्र जैन को आर्थिक आरोपों के बावजूद टिकट दिया था ठीक उसी तरह पंजाब में मी कर चोरी के मामलों के अभियुक्त संजीव अरोड़ा को पुनः लुधियाना से टिकट दिया है।

जिस तरह दिल्ली की जनता ने आर्थिक आरोपों में घिरे केजरीवाल, सिसोदिया एवं सत्येन्द्र जैन को हराया था उसी तरह पंजाब की जनता संजीव अरोड़ा और अधिकांश भ्रष्ट “आप” विधायकों को हरायेगी।

आज पंजाब की सूची जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा की हम 2022 की तरह 2027 में भी नया रिकॉर्ड बनायेंगे – पंजाब की जनता ने 2022 में 117 में से 91 सीट जिता कर “आप” की जीत का रिकॉर्ड बनाया था और इस बार 9 सीट में सीमित करके “आप” की हार का रिकॉर्ड बनायेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button