उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

झांसी | झांसी में आयोजित 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2026 (डिवीजन-ए) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम ने मणिपुर को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
उत्तर प्रदेश की ओर से आकाश पाल ने दो गोल किए, जबकि सुमित कुमार और शारदा नंद तिवारी ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया।
इस शानदार जीत के साथ उत्तर प्रदेश ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।


