उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हरिश्चंद्र वर्मा  के निधन पर जदयू विधायक दल के नेता -सह- उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने जताया शोक सामाजिक योगदान को किया याद

वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के राम रायपुर ग्राम निवासी थे      जी, 1990 हरिश्चंद्र वर्मा  में युवा राष्ट्रपति पुरस्कार से हुए थे सम्मानित

पटना :  बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता – सह- उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी  श्रवण कुमार ने वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत राम रायपुर ग्राम निवासी हरिश्चंद्र वर्मा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रवण कुमार ने कहा कि हरिश्चंद्र वर्मा जी का जीवन सामाजिक सरोकारों, जनसेवा और वैचारिक प्रतिबद्धता के प्रति समर्पित रहा। वर्ष 1990 में युवा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित होना उनके सामाजिक योगदान और सक्रियता का परिचायक है। वे अमर शहीद जगदेव बाबू एवं रामस्वरूप वर्मा जी की विचारधारा से काफी प्रभावित थे और उनके विचारों को आत्मसात करते हुए सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे।

मंत्री श्री कुमार ने कहा कि वर्ष 2016 में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने में हरिश्चंद्र वर्मा जी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे अनेक सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।

श्री  कुमार ने कहा कि हरिश्चंद्र वर्मा जी के निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके सामाजिक योगदान, विचारों और जनसेवा के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button