उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बनारस घराने की लघुचित्र परंपरा पर केंद्रित होगी ‘MINIATURES: बनारस घराना’ प्रदर्शनी

लखनऊ : नगर में स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी, लखनऊ में बरसों पुरानी बनारस घराने की समृद्ध लघुचित्र परंपरा को केंद्र में रखते हुए ‘MINIATURES—बनारस घराना’ कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 6 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात (IAS) करेंगे। प्रदर्शनी की क्यूरेटर वंदना सहगल हैं।

‘A Repertoire of Paintings by Generations’ की अवधारणा पर आधारित इस प्रदर्शनी में पांच पीढ़ी उस्ताद मुलचंद प्रसाद, उस्ताद राम प्रसाद, उस्ताद शारदा प्रसाद, उस्ताद मुकुंद प्रसाद, उस्ताद गोपाल प्रसाद, वंश श्री यादव और अंकित प्रसाद की कृतियां शामिल हैं।

प्रदर्शनी बनारस की लघुचित्र परंपरा में सूक्ष्म रेखांकन, रंग-संयोजन, प्रकृति और भारतीय सांस्कृतिक विषयों के साथ पीढ़ियों से विकसित होती कलाभाषा को सामने लाती है। यह आयोजन पारंपरिक चित्रकला की गुरु-शिष्य परंपरा और उसके निरंतर विकास को समझने का महत्वपूर्ण अवसर है।

ज्ञातव्य हो कि कोकोरो आर्ट गैलरी, 13-बी, मदन मोहन मालवीय मार्ग, जॉपलिंग रोड, लखनऊ में यह प्रदर्शनी 7 से 28 अक्टूबर 2026 तक (रविवार छोड़ कर)दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button