उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी ने शीर्ष नेतृत्व से की मुलाकात

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से भेंट की।
आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन का एक एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेगा, हम सब मिलकर इंडिया गठबंधन को मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुत ही सकारात्मक परिणाम के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएंगे।



