केजरीवाल जवाब दें कि क्यों महिला नेताओं का उनकी पार्टी से मोहभंग हो जाता है ? : प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी नेता प्रियंका कक्कड़ का पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जाना बिल्कुल भी आश्चर्यचकित नही करता, हां एक सवाल फिर से खड़ा होता है जो वर्षों से अरविंद केजरीवाल से जवाब मांगता है।
दिल्ली एवं देश की जनता अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है की जो भी महिला नेता उनसे चाहें इंडिया अगेंस्ट करप्शन की स्थापना के समय जुड़ीं या आम आदमी पार्टी की स्थापना उनमे से अधिकांश के सामने ऐसी परिस्थिती क्यों बनीं की उन्हे अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ना पड़ा ?
देश की जनता आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से जानना चाहती है की किरन बेदी, अंजली दामानिया, मधु भादुरी, शाजिया इलमी, ॠचा पांडेय, स्वाति मालीवाल और आज प्रियंका कक्कड़ आखिर इन सबके सामने क्यों ऐसी परिस्थिती बनी की इन्हे अरविंद केजरीवाल आपका साथ छोड़ना पड़ा ?
केजरीवाल जवाब दें कि क्यों महिला नेताओं का उनकी पार्टी से मोहभंग हो जाता है ?
आज देश अरविंद केजरीवाल से एक बार फिर पूछता है कि सुश्री संतोष कोली की आकस्मिक एक्सीडेंट हत्या पर उन्होने कोई आंदोलन क्यों नही किया था और क्यों वह सुश्री सोनी मिश्रा को आत्महत्या को बाध्य करने वाले को आज भी “आप” में शामिल किए हुए हैं ?



