उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी : डॉ. नीरज सिंह

लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 174 मध्य विधानसभा क्षेत्र के रफी अहमद किदवई वार्ड संख्या-62 स्थित बूथ संख्या-362, ग्वारी गांव, गोमती नगर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह ने अभियान में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सहभागिता करते हुए स्वच्छता एवं सेवा का संकल्प का संदेश दिया।।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को केवल व्यक्तिगत आदत नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्थापित किया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ मिलकर स्वच्छता, सेवा और जनभागीदारी की भावना को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है और इसे बनाए रखना केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। गांधी जी के स्वच्छता और सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए हमें अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लेना चाहिए।

जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए लोगों को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। सफाई अभियान के पश्चात स्वच्छ हुए स्थल की तस्वीर भी साझा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपविजेता रजनीश गुप्ता, रामकृष्ण यादव, मंडल अध्यक्ष एस.पी. कंचन, राम कुमार यादव, रंजना द्विवेदी, सेक्टर संयोजक अवधेश कुमार यादव, बूथ अध्यक्ष  मनोज यादव, बूथ अध्यक्ष दिनेश यादव, बूथ अध्यक्ष  गौरव यादव,  अरुण सक्सेना,  राजू कश्यप,  संजय आर्य एवं  आलोक गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button