उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गायत्री ज्ञान मंदिर के ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 473वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न

लखनऊ : गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत “ममता गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, बाराबंकी, उ.प्र.” के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 473वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। डॉ. प्रभा गुप्ता ने अपने प्रिय जीवनसाथी स्व. शिव गोपाल गुप्ता की स्मृति में ज्ञानदान के रुप में उपरोक्त पुस्तकालय में यह सम्पूर्ण युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया साथ-साथ छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भेंट की गयी तथा प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि सिन्हा को अमृतवाणी कैलेण्डर भेंट किया गया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि “ज्ञानदान पूर्वजों के लिए सच्ची श्रद्धान्जलि है।” डॉ. प्रभा गुप्ता, देवेन्द्र सिंह एवं सावित्री शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 रश्मि सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
वाङ्मय साहित्य स्थापना के इस अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि  उमानंद शर्मा,  सावित्री शर्मा,देवेन्द्र सिंह, डॉ. प्रभा गुप्ता तथा कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रश्मि सिन्हा, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. प्रदीप पाण्डेय, प्राध्यापक  अर्चना सिंह, कु. मोनी सिंह,  सुधा सिंह,  सुधा सिंह,  शुभम वर्मा,  मूलचंद एवं कु. ज्योति कश्यप सहित छात्र-छात्रायें इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button