उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं संरक्षित रेल परिवहन व यात्रियों की सुरक्षा के क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा शाखाधिकारियों के साथ  गोण्डा-बस्ती रेलखण्ड का निरीक्षण किया गया

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के स्टेशनों पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं संरक्षित रेल परिवहन व यात्रियों की सुरक्षा के क्रम में मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल द्वारा शाखाधिकारियों के साथ  गोण्डा-बस्ती रेलखण्ड का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में सर्वप्रथम मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा लखपत नगर-मसकनवॉ रेलखण्ड के मध्य मेजर ब्रिज संख्या 327 का गहन निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त स्वामीनारायण छपिया स्टेशन पहुॅचने पर होम सिगनल तथा स्टेशन यार्ड में स्थित पॉइंट एण्ड क्रॉसिंग संख्या 201बी का गहनता से निरीक्षण किया।
तदुपरान्त उन्होंने बभनान स्थित समपार संख्या 223 बी का व्यापक निरीक्षण किया। गोविन्द नगर स्टेशन पहुॅचने पर मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने यार्ड में स्थित पॉइंट एण्ड क्रॉसिंग संख्या 201बी एवं 203 का मानकों के अनुरुप निरीक्षण किया।
निरीक्षण के अन्त में मण्डल रेल प्रबंधक द्वारा बस्ती स्टेशन पहुॅचने पर होम सिगनल तथा सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, खान-पान स्टॉल, वॉटर वेंडिंग मशीन, पेयजल की उलब्धता, आईपीएस रूम तथा उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने मनकापुर-कटरा रेलखण्ड के मध्य चल रहे कम्पलीट ट्रैक रिनुअल (CTR) कार्य को देखा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक/समन्वय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/सा0, वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/। एवं सहायक मण्डल इंजीनियर/गोण्डा/पूर्व तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button