उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

फुटपाथ एवं पार्किंग के स्थान पर बड़े-बड़े लोहे के अंडाकार जाल लगाए जाने के विरोध में गोल मार्केट, महानगर के व्यापारियों ने किया विरोध- प्रदर्शन

दुकानों के आगे यदि जबरदस्ती लोहे के अंडाकार जाल लगाए गए तो आदर्श व्यापार मंडल स्वीकार नहीं करेगा : संजय गुप्ता

लखनऊ : गोल मार्केट, महानगर में सुंदरीकरण के नाम पर व्यापारियों के प्रतिष्ठानों के ठीक सामने फुटपाथ एवं पार्किंग के स्थान पर 10 फीट से अधिक ऊंचे अंडाकार लोहे के जाल लगाकर फुटपाथ एवं पार्किंग की जगह पर दुकानों का मार्ग अवरूद्ध किए जाने से गोल मार्केट ,महानगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया

ज्ञातव्य है कि जुलाई माह में यह जाल लगाया जा रहे थे तब पूर्व में जुलाई माह में इसी विषय को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, गोल मार्केट के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमण्डल प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल से मिला था महापौर ने संबंधित अधिकारियों को उस समय काम रोकने के आदेश दिए थे तथा भविष्य में उस स्थान पर अंडाकार लोहे का जाल न लगाए जाने का आश्वासन दिया था
किंतु आज सोमवार सुबह फिर वेल्डिंग का कार्य प्रारंभ करके जाल लगाने का काम शुरू हो जाने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा गोल मार्केट के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता को जानकारी दी जानकारी पाते ही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता संगठन के पदाधिकारियो के साथ मौके पर पहुंचे
महानगर, गोल मार्केट के व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में महानगर गोल मार्केट मे विरोध प्रदर्शन किया व्यापारियों ने काम नहीं रोके जाने की दशा में लगातार आंदोलन की चेतावनी दी

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की दुकानों के ठीक सामने बड़े-बड़े लोहे के 10 फीट से अधिक ऊंचाई वाले अंडाकार जाल लगाना कतई उचित नहीं है जानकारी देते हुए बताया कि यह अंडाकार लोहे के जाल 10 फीट से अधिक ऊंचे हैं जिससे दुकानों का दिखाव बिल्कुल बंद हो जाएगा तथा व्यापारियों एवं आगंतुकों को अपनी दुकानों तक आने-जाने में बड़ी समस्या आएगी तथा फुटपाथ पर चलने वालों एवं आगंतुकों को आवागमन में बड़ी समस्या आ जाएगी
उन्होंने कहा एक तरफ नगर निगम व्यापारियों द्वारा हाउस टैक्स न जमा किए जाने पर सुबह-सुबह ही दुकानों को सील करने का काम करता है दूसरी तरफ व्यापारियों को व्यापार करने तथा कमाने के अवसर भी छीन रहा है यह कतई उचित नहीं है उन्होंने कहा करोड़ों रुपए की व्यापारियों की दुकानें हैं और ऐसे में उनके दुकानों के सामने का मार्ग अवरुद्ध किया जाना किसी भी प्रकार से औचित्य पूर्ण नहीं है
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा इस प्रकार की मनमानी को कतई स्वीकार नहीं किया जाएग

प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा यदि व्यापारियों के साथ अन्याय होगा तोसंगठन बर्दाश्त नहीं करेगा
विरोध प्रदर्शन में गोल मार्केट महानगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमनाथ कपूर ,वरिष्ठ महामंत्री रवि गुप्ता ,महामंत्री कृष शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सी एन चौधरी, कोषाध्यक्ष निखिल शर्मा, बैजनाथ चौरसिया उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष अध्यक्ष मोहम्मद अफजल, नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजहर अहमद खान ,मसीह उजमा गांधी ,योगेंद्र वर्मा शाहिद बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button