मुकेश शर्मा ने किया विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास

लखनऊ : पश्चिम एवं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का शिलान्यास विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के न्यू हैदरगंज तृतीय वार्ड के गंगा विहार कॉलोनी में इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
इसी क्रम में भवानीगंज वार्ड अंतर्गत सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
वहीं उत्तर विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद वार्ड अंतर्गत सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य एवं अन्य मार्गों का शिलान्यास संपन्न हुआ।
इन विकास कार्यों से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सोमेंद्र पांडे, मंडल अध्यक्ष दया पांडे, पार्षद रीता राय, पार्षद गणेश वर्मा, पार्षद विनोद यादव, यू.एन. पांडे, अरविंद मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारीगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।



